*_दोवनी में देवनारायण मंदिर पर बाहरवी-सातम व्रतबंध उद्यापन, 24 फरवरी को भजन संध्या व महाप्रसादी_*

आकोला (रमेश चद्र डाड )क्षेत्र के दोवनी गांव स्थित श्री डूंगरी के देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में बाहरवी-सातम व्रतबंध उद्यापन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत 18 फरवरी को विधिवत गणपति स्थापना के साथ हो चुकी है, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
[metaslider id=”6448″]

आयोजन समिति के अनुसार 22 फरवरी को कलश यात्रा एवं रात्रि जागरण के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


इसके बाद 23 फरवरी को हवन, पूजन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जहां संत-महात्माओं के प्रवचन भी होंगे। 24 फरवरी को पूर्णाहुति, चादर वितरण और महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। इसी दिन रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है तथा समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




