BHILWARA

गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण 27 जुलाई से देशभर में होगा जनजागरण



केंद्र एवं राज्य सरकार को 40 करोड़ हस्ताक्षरों सहित सौंपेगे प्रार्थना पत्र

भीलवाड़ा 16 मई । गौमाता के संरक्षण, सेवा एवं सम्मान को लेकर चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” का दूसरा चरण आगामी 27 जुलाई 2026 से संपूर्ण भारत में प्रारंभ होगा। अभियान के तहत देशभर में गौहत्या पूर्णतः बंद करने, गौमाता को राष्ट्र माता अथवा राष्ट्र आराध्या का दर्जा देने तथा गो सेवा हेतु केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय गठन एवं केंद्रीय कानून लागू करने की मांग उठाई जाएगी।
गौ सम्मान आव्हान अभियान के भीलवाड़ा मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि 27 जुलाई 2026 एवं 27 अक्टूबर 2026 “गौ सम्मान दिवस” पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः 8 बजे से 9:15 बजे तक विजयमंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का संकीर्तन किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 10 बजे जिला कलेक्टर एवं राज्य सचिव के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार को 40 करोड़ हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।
अभियान से जुड़ने के लिए मिस कॉल नंबर 9067777323 जारी किया गया है। वहीं अधिक जानकारी के लिए अभियान की वेबसाइट www.gausamman.cloud उपलब्ध है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक जनसमर्थन का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button