कुड़ी चौराया पर फिर रफ्तार का कहर: विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक घायल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):-
नेशनल हाईवे 758 पर स्थित कुड़ी चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है । यहा एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी । इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसको भीलवाड़ा जिला मुख्यालय भेजा गया है । वहीं, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कुड़ी चौराया पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गेता पारोली निवासी घनश्याम उम्र 38 वर्ष पिता बद्रीलाल गुर्जर घायल हो गया, घायल सोमवार सुबह भीलवाड़ा फैक्ट्री में जाने के लिए घर से निकला और सुबह करीब 7:30 बजे कुड़ी चौराहे पर सरपंच साहब की होटल के पास पहुंचा था, की इसी दौरान सामने भीलवाड़ा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो विपरीत दिशा से आकर घनश्याम की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया । टक्कर इतनी भीषण थी कि घनश्याम बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे और सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई । दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहा । हादसे के तुरंत बाद होटल पर बैठे लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए । ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल घनश्याम गुर्जर को एक निजी वाहन की मदद से तुरंत भीलवाड़ा के निजी चिकित्सालय में भेजा गया, जहां उपचार जारी है । सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें स्कॉर्पियो बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके फरार हो गए, स्कॉर्पियो में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे । तीन दिन पूर्व 16 अक्टूबर को भी एक कार ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को अपनी चपेट में लिया था । पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कार्पियो की तलाशी कर रही हैं ।



