BHILWARA

बछ बारस पर देवरिया बालाजी गौशाला में महिलाओं ने की गाय के बछड़े की पूजा


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा 20 अगस्त।  भीलवाड़ा शहर में प्रसिद्ध तीर्थ धाम देवरिया बालाजी मंदिर परिसर स्थित गौ शाला में बुधवार को बछ बारस श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। महिलाओं ने सुबह मंगल गीत गाते हुए गाय व बछड़े के भाल पर तिलक लगाकर विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया। गायों को चूनरी ओढ़ाई और बछ बारस की कथा का श्रवण किया। साथ ही अपने बेटों की लम्बी उम्र व खुशहाल जीवन की कामना की।
देवरिया बालाजी गौशाला में पूजा करने आई कीर्ति सैनी ने बताया कि मान्यता है कि बछ बारस करने से बेटों की उम्र लम्बी होती है और उनके जीवन में खुशहाली रहती है। साथ आई महिलाओं में कमला देवी माली, दिव्या स्वर्णकार ने बताया कि आज के दिन बछ बारस पर गाय के दूध से बने उत्पादो का उपयोग नही किया जाता है। इस दिन गेहूं और चाकू एवं धारदार किसी चीज से कटी हुई वस्तु का इस्तेमाल नही किया जाता है। इसके स्थान पर बाजरा या मक्का से बनी खाद्य वस्तुओं अंकुरित चना, मूंग-मोठ की सब्जी का उपयोग होता है। जिसका पूजन के बाद परिजनों के साथ महिलाओं ने आनन्द साथ ग्रहण किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button