BHILWARA

राज्यस्तरीय सब जूनियर जूडो चैम्पियनशिप पर भीलवाड़ा जिले का दबदबा


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
  जूडो कोच चेतन चोबे ने बताया की हॉल ही में राज्य स्तरीय सबजूनियर जूडो प्रतियोगिता सोडा ( टोंक ) में राजस्थान जूडो महासंघ के सानिध्य में सम्पन्न हुई ।
इस प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के जूडो खिलाड़ियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया तथा 7 गोल्ड, 5 सिल्वर तथा 2 ब्रांज मेडल प्राप्त कर दोनों वर्ग में राजस्थान ऑल विजेता बालक / बालिका की चैम्पियनशिप जीतकर भीलवाड़ा जिले का दबदबा कायम रखा ।
बालक वर्ग
विष्णु कुमार बलाई- प्रथम,शुभम आचार्य- प्रथम, राहुल खारोल- प्रथम, विष्णु विश्नोई-द्वितीय, चेतन माली- द्वितीय, प्रक्षित विश्नोई द्वितीय, धर्मेश आचार्य- तृतीय, कन्हैया लाल तेली तृतीय स्थान पर रहें
बालिका वर्ग में वैदिका विश्नोई –  प्रथम, आरती आचार्य -प्रथम, भावना विश्नोई- प्रथम
सलोनी विश्नोई- प्रथम , दिपांशी खोईवाल- द्वितीय, रिंकू गुर्जर- द्वितीय स्थान  प्राप्त किये गये ।
जिला जूडो अध्यक्ष  गिरीराज चोबे ने बताया कि प्रथम आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रिय स्तर पर भाग लेंगे ।
खिलाड़ियों के भीलवाड़ा आने पर  हेमेंद्र सिंह राणावत ( जिला खेल अधिकारी ) व व्यायामशाला के उस्ताद  गिरीराज चौबे द्वारा पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ीयों का स्वागत-सत्कार कर अग्रीम बधाई दी गई ।
तथा  गांव के खेल प्रेमियों द्वारा पदक जीतने वाले खिलाड़ीयों व जूडो प्रशिक्षक जगदीश राजोरा, भगवती लाल शर्मा व टिम मेनेजर देवी लाल खारोल , हिमांशी व प्रकाश राजोरा आदी का व्यायामशाला पर पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर जूडो सचिव चेतन चौबे, मनोज चतुर्वेदी, पुष्कर राजोरा ,बाबू लाल गाडरी, शिव लाल खारोल, देवी लाल खारोल  यशपाल खोईवाल, अभिमन्यू चौबे, हिम्मत चोबे ,राजेन्द्र आचार्य, आसकरण जाट  उपस्थित रहें

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!