BHILWARA

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय विद्यालय को मिला ₹2 लाख का सहयोग, भामाशाहों ने लिया संकल्प



आसींद । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बालापुरा में इस वर्ष देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय में आयोजित समारोह उस समय और अधिक खास बन गया जब स्थानीय भामाशाहों और ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास के लिए ₹2 लाख के सहयोग की घोषणा की।

[metaslider id=”6401″]

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय के विकास के लिए दानदाताओं ने दिल खोलकर मदद की। इस ₹2 लाख की राशि में संपत जी जाट, घासीराम जाट एवं गुप्त दानदाताओं द्वारा लगभग ₹1 लाख की लागत के 75 नए टेबल-स्टूल सेट प्रदान किए गए। इसी तरह, महादेव जी जाट द्वारा ₹51,000 और टीकम चंद जाट, डालचंद जाट व परमेश्वर जी व्यास ने प्रत्येक ₹11-11 हजार का सहयोग दिया।

[metaslider id=”6448″]

इसके अलावा, सुखपाल जी जाट ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी के लिए स्कूल बैग और विद्यालय के लिए एक हाईटेक प्रिंटर उपलब्ध करवाया। भामाशाहों ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण संकल्प लेते हुए कहा कि भविष्य में विद्यालय में संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके तहत कई घोषणाएं की गई । सूर्य एंटरप्राइजेज, गुलाबपुरा द्वारा 5 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। भामाशाह तेजमल जाट व सम्पत जाट द्वारा विद्यालय में 5-5 नए पंखे लगवाए जाएंगे। युवा दल बालापुरा द्वारा विद्यालय में सरस्वती माता की मूर्ति का निर्माण करवाया जाएगा।प्रधानाध्यापक श्रीमती स्नेह लता मीणा ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए सभी भामाशाहों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के इस तरह के सहयोग से विद्यालय के विकास को एक नई दिशा मिली है और इससे न केवल वर्तमान विद्यार्थी, बल्कि भविष्य में आने वाले विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने दानदाताओं के इस योगदान को अन्य राजकीय विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायी बताया।

Related Articles

Back to top button