गेणोली में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़। गेणोली ग्राम पंचायत एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ग्राम पंचायत परिसर में प्रातः 7:30 बजे ग्राम विकास अधिकारी मुकुल ऐरन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।



कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार जोशी, प्रधानाचार्य संजय कुमार जोशी, मुकेश कुमार शर्मा, मुकेश मीणा, नंदलाल खटीक, मोहन खटीक, जगदीश माली, देव माली, गणपत माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।



इधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संजय कुमार जोशी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद परेड निरीक्षण एवं ध्वज की सलामी ली गई।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य संजय कुमार जोशी ने समारोह में उपस्थित ग्रामवासियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।