BHILWARA

चावंडिया पंप के पास दो सड़क हादसा, तीन गायों की मौत, दो जना घायल


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती चावंडिया व बनकाखेड़ा के बीच पेट्रोल पंप के पास रिमझिम बारिश के बीच कुछ समय के अंतराल में दो सड़क हादसे हो गए, जिसमें तीन गायों की मौत हो गई, वहीं दो जने घायल हो गया । सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस व हाईवे पेट्रोलियम की टीम मौके पर पहुंची । कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बनकाखेड़ा व चावंडिया के बीच पेट्रोल पंप के पास भीलवाड़ा की तरफ जा रही एक पिकअप तीन गायों को टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वही पिकअप अनियंत्रण होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी, गनिमत रही कि इसमें पिकअप सवार किसी को कोई गंभीर चोटे नहीं आई ।

वहीं इसके कुछ ही देर बाद भीलवाड़ा से रतनगढ़ रोडवेज बस सवाईपुर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान आगे चल रही एक बाइक को रोडवेज ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार बबनकाखेड़ा निवासी चेतन पिता प्रभु लाल आचार्य व बंटी माता सरिता महाराज घायल हो गया । जिसको निजी वाहन की मदद से बनकाखेड़ा चिकित्सालय भेजा, जहां उपचार के बाद चेतन को छुट्टी दे दी, वहीं बंटी को भीलवाड़ा भेजो गया  । वहीं रोडवेज बस अनियंत्रण होकर सड़क से नीचे उतर गई, इसमें रोडवेज में सवार कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई । मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, वहीं रोडवेज में सवार सवारी में चीख-पुकार मच गई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही सवाईपुर चौकी पुलिस व हाईवे पेट्रोलियम की टीम मौके पर पहुंची । मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।।

Related Articles

Back to top button