BHILWARA

कालियास में नवरात्रि गरबा महोत्सव का शुभारंभ

गांगलास/शिवराज शर्मा।
रायला क्षेत्र के कालियास गांव स्थित जगदीश भगवान मंदिर प्रांगण में नवरात्रि गरबा महोत्सव का शुभारंभ मातेश्वरी मित्र मंडल द्वारा किया गया। भक्तों को व्यवस्थित दर्शन व गरबा नृत्य का आनंद मिल सके, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

नवरात्रा के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे पंडित श्याम त्रिपाठी ने हवन-पूजन व घट स्थापना विधिविधान से संपन्न कराई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। रात्रि में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।

मंडल के कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने बताया कि नवरात्रा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे आरती, 9:15 बजे हवन-पूजन और दिनभर भजन-कीर्तन होंगे। शाम 7:15 बजे महाआरती के बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर दीपक शर्मा, कालु शर्मा, कुलदीप शर्मा, महेश शर्मा, राहुल शर्मा, पिटु सुथार, पुरण सुथार, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मातेश्वरी मित्र मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से नवरात्रा महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button