BHILWARA

पडेर गैस सिलेंडर मै लगी आग,पुलिस की तत्परता से हादसा टला




भीलवाड़ा फॉक्स गजानंद जोशी
जहाजपुर,क्षेत्र के पडेर में रविवार दोपहर एक मकान में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया,समाजसेवी मुकेश व्यास ने बताया मकान मालिक गणपत लाल प्रजापत दोपहर को रसोई में चाय बना रहे थे,तभी गैस सिलेंडर से लीकेज होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी,घटना के बाद घर और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया,घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी गई सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मांगीलाल जाट एवं कांस्टेबल मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया गया,पुलिस की समय पर कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ,स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की,इस दौरान आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग कीया,घटना के बाद लोगों को गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

Related Articles

Back to top button