BHILWARA

सवाईपुर में प्रधानाचार्यो की मासिक समीक्षा बेठक आयोजित ;सूचना संप्रेषण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें: सीबीईओ पारीक

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- विभाग द्वारा मांगी जाने वाली सूचनाओं के संप्रेषण में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतें । जर्जर व असुरक्षित भवन में विद्यालय संचालन नहीं किया जावे ।आगामी 12 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा से पूर्व पूरी तैयारी सूनिश्चित करने के साथ ही विभाग द्वारा जारी नर्देशों की अक्षरश: पालन करने के अलावा पीईईओ के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी ब्लॉक के सवाईपुर स्थित राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉकस्तरीय प्रधानाचार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने दिए ।

उन्होने बेठक में जर्जर व जमीदोज भवन, अतिक्रमण की स्थिति, बोर्ड, समान परीक्षा व अधिगमस्तर मूल्यांकन परीक्षा में रखी जाने वाली सावधानियों के साथ ही समय विभाग चक्र के अनुसार परीक्षा आयोजित करने को कहा । परीक्षा में पूरी जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए । साथ ही मिडडेमील योजना, पालनहार योजना, संपर्क पोर्टल, नकारा मामग्री निस्तारण सहित अनेक बिन्दुओं पर विद्यालयवार चर्चा करते हुए समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया । वहीं आरपी अनील कुमार बांगड़ ने यू-डाइस व ब्लॉक रेंकिंग के तहत सभी पहलुओं को ऑनलाईन करने की विस्तार से जानकारी दी ।

[metaslider id=”6401″]

[metaslider id=”6448″]

वहीं आरपी सत्यनारायण पटवारी ने एसएनए अकाउन्ट में जारी राशि की जानकारी देते हुए शीघ्र ही शत प्रतिशत उपयोग करने को कहा । इस दौरान ब्लॉक साक्षरता समन्वयक शान्ति लाल पोखरना ने साक्षरता सर्वे व विभाग द्वारा जारी राशि के उपयोग के बारे में जानकारी दी तथा लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत सर्वे पूर्ण करने को कहा ।

बेठक के दौरान प्रधानाचार्य प्रतिष्ठा ठाकुर ने सभी अधिकारियों व प्रधानाचार्यो का स्वागत किया । साथ ही विद्यालय में किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी दी । बेठक में ब्लॉक क्षेत्र के सभी प्रधानाचार्यो ने भाग लिया ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button