*बेगू जाते समय लाडपुरा चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का भव्य स्वागत*

*फोकस न्यूज़ बनेड़ा– परमेश्वर दमामी*
जयपुर से बेगू में आयोजित मनरेगा बचाओ कार्यक्रम में जाते समय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का लाडपुरा चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस स्वागत कार्यक्रम की जानकारी भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह ने दी।
[metaslider id=”6401″]
उन्होंने बताया कि लाडपुरा चौराहे पर मांडलगढ़ पूर्व चेयरमैन जफर हुसैन टाक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह एवं भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज के सानिध्य में प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार को माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया।
[metaslider id=”6448″]
इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने “एमडी चोपदार जिंदाबाद” के नारों से लाडपुरा चौराहे को गुंजायमान कर दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि केंद्र सरकार कभी शहरों के नाम बदलती है, कभी सड़कों और योजनाओं के नाम, लेकिन इस बार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे गरीब मजदूरों के पेट पर लात मारने जैसा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अल्पसंख्यक विभाग के संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिले।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर मांडलगढ़ पूर्व चेयरमैन जफर हुसैन टाक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज, पूर्व प्रदेश महासचिव शहाबुद्दीन शेख, समाजसेवी अली मोहम्मद मंसूरी, बीगोद अब्दुल कय्यूम लोहार, रईस मंसूरी, मदरसा बोर्ड उपाध्यक्ष साजिद मंसूरी, सोनू खान, सद्दाम देशवाली, बीगोद सलाम लोहार सहित भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



