BHILWARA

अपहरण के मामले में फरार अपराधी को पकड़ने में बिजौलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी


बिजोलिया : थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी माण्डलगढ़ थाने में चल रहे मामले में वांछित था। पुलिस ने तलाश के दौरान बीती 7 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर चिताबड़ा में दबिश दी,

जहां आरोपी मनित उर्फ मनोज (28) पुत्र राधेश्याम कंजर, निवासी बड़ा चिताबड़ा कुएं के पास सोया हुआ मिला। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।



कार्रवाई में थानाधिकारी स्वागत पाण्ड्या, एएसआई नरेश कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र, हेमराम और विश्राम सहित पुलिस टीम मौजूद रही । आरोपी पर नाबालिक बालिका का जबरन अपहरण कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button