BHILWARA

शाहपुरा में 19 मार्च को ऐतिहासिक हिंदू नव वर्ष मनाया जाएगा,तैयारियों की बैठक संपन्न।


11000 कलशों के साथ निकलेगी विशाल शाही शोभायात्रा, गूंजेंगे स्वाति मिश्रा के भजन, साध्वी सरस्वती का होगा संबोधन।


  शाहपुरा@(किशन वैष्णव )हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर आगामी 19 मार्च को शाहपुरा नगर में भव्य और ऐतिहासिक नव वर्ष के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर आदर्श विद्या मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम की सफलता के लिए द्वारका प्रसाद पारीक को अध्यक्ष, हनुमान धाकड़ को संयोजक और जयकिशन घुसर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गए।

आयोजन समिति ने बताया कि 19 मार्च को प्रातः 9:00 बजे स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल से विशाल ‘शाही शोभा यात्रा’ का शुभारंभ होगा। इस यात्रा में 11,000 महिलाएं कलश धारण करेगी। यात्रा के दौरान 108 विभिन्न मनमोहक झांकियां, हाथी,घोड़े और ऊंट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह शोभा यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होगी छतरी होते हुएमुख्य बाजार उदयफान गेट, कलींजरी गेट और बालाजी की छतरी होते हुए मुख्य बाजार से निकलेगी और  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर संपन्न होगी।




*साध्वी सरस्वती का उद्बोधन और स्वाति मिश्रा की भजन संध्या*

   शोभा यात्रा के पश्चात दोपहर 1:00 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में एक विशाल धर्म सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रखर वक्ता साध्वी सरस्वती दीदी का मुख्य संबोधन होगा। वहीं, शाम 7:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें “राम आएंगे” फेम प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगी।



*बस्तियों में बांटी गई जिम्मेदारी*

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए विभिन्न बस्तियों के संयोजकों की घोषणा भी की गई है एवं संयोजकों को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस उत्सव में शाहपुरा नगर सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे और नव वर्ष को उत्सव के रूप में मनाएंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button