BHILWARA

यूरिया खाद के लिए लगी किसानों की कतारें


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- रबी की फसल के लिए यूरिया खाद के सख्त जरूर होने से क्षेत्र के किसानों को खाद की बड़ी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें देखने को मिली, गत दिनों सवाईपुर से होकर गुजरे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को ग्रामीणों व विभिन्न संगठनों द्वारा यूरिया खाद की कमी को पूरी करने की मांग की,

किसानों ने कृषि मंत्री मीणा से कहा की यदि समय पर किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हुआ, तो रबी की फसल की पैदावार में असर पड़ेगा । कोटड़ी कृषक सेवा सहकारी संस्था लिमिटेड सवाईपुर व निजी संस्था में शुक्रवार सुबह से खाद का वितरण किया, यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी । किसानों को बड़ी मुश्किल से दो कट्टे यूरिया खाद के मिले ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button