BHILWARA

मांडलगढ़ में 26 अक्टूबर को होगा भाजपा का आत्मनिर्भर संकल्प अभियान, बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम


मांडलगढ़। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर संकल्प अभियान, बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम मांडलगढ़ स्थित जालेश्वर महादेव परिसर में भव्य रूप से आयोजित होगा।

[metaslider id=”6401″]



विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम को लेकर निर्णय लिया गया। विधायक खंडेलवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती का प्रतीक होगा। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना आवश्यक है, इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

[metaslider id=”6448″]


विधानसभा संयोजक अनिल पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा नेता, जिलाध्यक्ष और सांसद शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही प्रदेश स्तरीय नेता कार्यकर्ताओं को भाजपा की आगामी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन भी देंगे।



आयोजन विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में संपन्न होगा। बैठक में जिला उप प्रमुख शंकर गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह, मांडलगढ़ नगरपालिका चेयरमैन संजय डांगी, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, बिजौलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, संदीप सोनी, शिव चंद्रवाल, अशोक ब्रह्मभट्ट, नीलकमल पटवा,शिव चन्द्रवाल , देवेंद्र लक्ष्कार और अनुराग पाराशर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button