BHILWARA

ई-लॉटरी में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला कलेक्टर ने गठित की तकनीकी कमेटी



एडीएम की अध्यक्षता में समिति करेगी विस्तृत जांच, जनप्रतिनिधियों और आमजन से मिली शिकायतों की होगी बारीकी से पड़ताल

भीलवाड़ा । नगर विकास न्यास द्वारा 16 अक्टूबर को निकाली गई भूखंडों की ई-लॉटरी में सामने आई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने इस संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा प्रस्तुत शिकायतों और मांगों को विस्तारपूर्वक सुना तथा पारदर्शी जांच के निर्देश दिए।

[metaslider id=”6401″]



कलेक्टर संधू ने कहा कि ई-लॉटरी प्रक्रिया से संबंधित सभी शिकायतों की बारीकी से और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, ताकि किसी भी पात्र आवेदक के साथ अन्याय न हो। उन्होंने बताया कि प्राप्त तकनीकी शिकायतों की जांच के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) की अध्यक्षता में एक तकनीकी कमेटी गठित की गई है।

[metaslider id=”6448″]



इस कमेटी में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक, जिला सूचना अधिकारी और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सहायक महाप्रबंधक को सदस्य बनाया गया है। यह समिति प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच कर संपूर्ण रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी।

कलेक्टर संधू ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के तहत संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


जनप्रतिनिधियों ने आमजन की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष शिकायत विंडो स्थापित करने की मांग भी रखी, ताकि आवेदक अपनी आपत्तियां और शिकायतें आसानी से दर्ज करवा सकें। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर संधू ने कहा कि भीलवाड़ा जिले की जनता प्रशासन पर पूर्ण विश्वास बनाए रखे। जिला प्रशासन आमजन के हितों की रक्षा और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!