BHILWARA

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 30 घायलों में से 10 की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे


Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 30 लोग घायल हो गए।

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, 30 लोग घायल हो गए। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।



पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे जोधपुर जिले में ओसियां-चाडी रोड पर नाइयों की ढाणी के पास हुआ। करीब 40 सवारियों से भरी निजी बस ओसियां से चाडी की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रही कार से जबरस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों वाहनों में सवार 30 लोग घायल हो गए।

[metaslider id=”6401″]



10 घायल जोधपुर रेफर
सूचना मिलते ही ओसियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल 30 लोगों को उप जिला अस्पताल ओसियां में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में 10 लोगों को जोधपुर रेफर कर दिया।

[metaslider id=”6448″]



कार चकनाचूर, बस पलटी
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार और बस में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद बस पलट गई। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

सवारियों में मची चीख पुकार
बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद को दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button