BHILWARA

रावणा राजपूत समाज ने युवा संगठन को दी मजबूती: मुकेश सिंह सांखला बने युवा तहसील अध्यक्ष, कार्यकारिणी का विस्तार



बिजोलिया – शुभम । रावणा राजपूत समाज बिजोलिया तहसील की संगठनात्मक बैठक रविवार को मंदाकिनी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से मुकेश सिंह सांखला को युवा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तंवर ने की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से युवा इकाई को और अधिक सक्रिय करने तथा नई जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही तहसील कार्यकारिणी का विस्तार कर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनियुक्त युवा तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सांखला का समाजजनों ने स्वागत करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास जताया। उन्होंने भी समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का भरोसा दिलाया।

बैठक में शेर सिंह चौहान, बजरंग सिंह सांखला, धर्म सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह सांखला, माधव सिंह तंवर, ललित सिंह शक्तावत, अजय सिंह तंवर, राहुल सिंह हाड़ा, घनश्याम सिंह कानावत, नरेंद्र सिंह तंवर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button