BHILWARA

बछ बारस पर महिलाओं ने रखा व्रत उपवास।


महावीर वैष्णव  महुआ



महुआ कस्बे सहित क्षेत्र में बुधवार को भीलवाड़ा  बछ बारस गाय माता की पुजा विधि विधान से की गई। महिलाओं ने बताया धार्मिक मान्यतानुसार बछ बारस या गोवत्स द्वादशी व्रत पुत्र की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। अत: भारत के अधिकांश हिस्सों में भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को गोवत्स द्वादशी मनाई जाती है। पुराणों में गौ माता या गाय के प्रत्येक अंग में देवी-देवताओं की स्थिति का विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है। इस दिन कई महिलाए उद्यापन करती है कुछ स्थानों पर लोग गाय के सींगों को सजाते हैं और तांबे के पात्र में इत्र, अक्षत, तिल, जल तथा फूलों को मिलाकर गौ का प्रक्षालन करते हैं। – गौ माता के पैरों में लगी मिट्टी से अपने माथे पर तिलक लगाएं। – इस दिन पूजा के बाद गाय को उड़द से बना भोजन कराएं। – मोठ, बाजरा पर रुपया रखकर
अपनी सास को दें। कार्यक्रम में मीनाक्षी सोनी,रिंकू सोनी, कृष्णा सोनी, तारा शर्मा,अनु जोशी,अलका जोशी, कृष्णा चौहान,अनु वैष्णव,संजू जोशी,रिंकू पारीक,रीना सोनी,सिंटू चौहान ,माया माली
उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button