BHILWARA

92 लाख की लागत से बने नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण , मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किया शुभारंभ


मांडलगढ़। मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायसिंहपुरा में 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।



लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा महुआ मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, जीएसएस अध्यक्ष सांवरलाल जाट, जीएसएस उपाध्यक्ष उदयलाल शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सीताराम जाट, बूथ अध्यक्ष लादूलाल जाट, कैलाश सिखवाल, मनोज सनाढ्य, प्रधानाचार्य संदीप भट्ट, नरेश रायका, प्रकाश शर्मा, शंकरलाल जाट, भोना जाट, राधेश्याम जाट, रामचंद्र जाट, संपत शर्मा, हरिलाल जाट, उज्जवल शर्मा, प्रताप सिंह, अनिल जाट, रामप्रसाद, किशन, महेन्द्र, हरजी, हेमराज, रामपाल और महावीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


विधायक खंडेलवाल ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नवीन विद्यालय भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में और वृद्धि होगी।

ग्रामीणों ने विधायक एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन से बच्चों के अध्ययन के साथ-साथ विद्यालय की गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button