BHILWARA

त्रिवेणी में सार्वजनिक विभाग परिसर से बिना स्वीकृति काटे बड़ी संख्या में हरे पेड़


माण्डलगढ़। उपखण्ड के त्रिवेणी स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग की गैंग हट परिसर में बरसों पुराने लगे कई हरे वृक्षों की हुई  निर्मम कटाई कर बड़े बड़े हरे वृक्षो को धराशायी कर ठेकेदार तक को बेच डाले।

घटना की जानकारी मिलने पर बिगोद नगरपालिका प्रशासन और बिगोद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विदित रहे कि त्रिवेणी स्थित सार्वजनिक विभाग के गैंगहट परिसर में 40-50 साल से बड़ी उम्र के पेड़ जिसमे पीपल व अन्य छायादार पेड़ शामिल है को जड़ से काट दिए गए।उधर घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में   लोग मौके पर पहुंचे व
वृक्षो को काटने ओर कटवाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करवाने की मांग प्रशासन से की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!