BHILWARA

आकोला में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से

आकोला में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से

बड़लियास (रोशन वैष्णव)

भारतीय जनता पार्टी मंडल नंदराय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आज एवं 22 मार्च को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन महेश भवन में किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने बताया कि इस शिविर में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक, मंडल कार्यकारिणी,

मोर्चा अध्यक्ष व उनकी टीम, जिला पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पूर्व पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा एवं कार्यप्रणाली से जुड़ा प्रशिक्षण देंगे, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button