BHILWARA

11 साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार



आईसीआईसीआई बैंक में नकली आभूषण गिरवी रखकर लिया था 5.10 लाख का लोन

भीलवाड़ा। आईसीआईसीआई बैंक में नकली आभूषण गिरवी रखकर 5 लाख 10 हजार रुपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है ।



थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया ने बताया कि बैंक से नकली गहनों पर लोन लेने के मामले में सुरेश प्रजापति (34) पुत्र हरिप्रसाद प्रजापति निवासी आजादनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2014 में बैंक से लोन लिया था।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button