BHILWARA

सहाड़ा विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान ,शर्मा बोले – स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ


सत्यनारायण सेन गुरला

गुरलां।  सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को अपने का आह्वान किया।  विनायक विधापिठ स्कूल भुणास सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहाड़ा रायपुर हमीरगढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

[metaslider id=”6401″]

जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी गाइडलाइन की अनुसार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की श्रेणी में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। भाजपा नेता सोमकान्त जी शर्मा प्रदेश संयोजक विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ एवं भा.ज.पा. भरतपुर संभाग सह प्रभारी (मुख्य वक्ता) ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। आज संसार में किसी भी मामले को लेकर भारत की चर्चा होना आवश्यक बन चुका है।

[metaslider id=”6448″]


सहाड़ा विधानसभा विधायक लादू लाल पितलिया ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर स्वदेशी जागरण के बारे में बताएं और स्वदेशी वस्तु अपनाने की बात कही साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यह सभी देशवासियों का योगदान है। सभी कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाने का प्रचार प्रसार करें। जिससे भारत का धन भारत के विकास में सहयोगी बन सके। विदेशी वस्तुओं का सामान प्रयोग में ना लाएं, उन्होंने ऑनलाइन सामान खरीदने पर भी विदेशी ताकतों को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा ने कहा कि मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। जिसके आशातीत परिणाम सामने आने लगे हैं। यदि देशवासी देश के सम्मान में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने लगेंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी तरह आत्म निर्भर बनने के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

इस मौके पर सोमकान्त जी शर्मा प्रदेश संयोजक विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ एवं भा.ज.पा. भरतपुर संभाग सह प्रभारी (मुख्य वक्ता) सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा, पूर्व विधायक डॉ बालू राम चौधरी ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपलाल जाट ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकरलाल जाट, जिला परिषद सदस्य नंदलाल गुर्जर, सुवाणा प्रधान फुल कवर चुंडावत, सहाड़ा प्रधान मांगी देवी भील, विधानसभा संयोजक रामेश्वर छिपा , जिला मंत्री मांगीलाल गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल गुर्जर ,मौकुंदा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी ,रायपुर मंडल अध्यक्ष मीरा किराड, हमीरगढ़ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, सहाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धन सिंह, गंगापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश जाट, सुर्य प्रकाश पारीक, सत्यनारायण सेन गुरला आदि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button