BHILWARA

भरतपुर के सरकारी ऑफिस में अधिकारी के ठुमके, लिपिस्टिक लगवाई:महिला ऑफिसर से करवाया श्रृंगार, चुनरी भी ओढ़ी


राजस्थान रोडवेज के एक ऑफिस में दो अधिकारियों के कुछ फूहड़ और शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला अधिकारी साथी पुरुष अधिकारी को लिपिस्टिक लगाते हुए दिख रही है।



उसे चुनरी ओढ़ाती है। फिर पुरुष अधिकारी डांस भी करता है। मामला भरतपुर डिपो ऑफिस का है। वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए हैं, इसको लेकर जांच चल रही है। हालांकि, दोनों अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।



गाना गाया, लिपिस्टिक लगवाई और फिर ठुमके लगाए

ये वीडियो भरतपुर रोडवेज डिपो के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार और सहायक प्रशासनिक अधिकारी गायत्री के हैं। एक वीडियो में सुनील कुमार परदेसिया…परदेसिया गाना गा रहा है। इसके बाद वो डांस भी करता है।

वहीं, दूसरे वीडियो में गायत्री, सुनील को लिपस्टिक, माथे पर बिंदी लगाती है। गायत्री यहीं नहीं रुकती वो एक वीडियो में सुनील को चुनरी भी ओढ़ाती नजर आ रही है।


अधिकारियों ने लिया एक्शन, वीडियो की जांच शुरू

सुनील कुमार और गायत्री के वीडियो सामने आए तो अधिकारियों के होश उड़ गए। भरतपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों को APO कर दिया गया है।

वहीं, ऑफिस में बनाए गए इन वीडियो की जांच भी की जा रही है कि ये कब बनाए गए हैं और इनके साथ क्या और भी लोग थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button