BHILWARA

*भीलवाड़ा में कांग्रेस संगठन विस्तार: अशोक कुमार चाडा बने जिला महासचिव*




*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) द्वारा जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार भीलवाड़ा जिले में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
इसी क्रम में अशोक कुमार चाडा को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
अशोक कुमार चाडा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित के कार्यों में तेजी आएगी।

Related Articles

Back to top button