BHILWARA

खेत में काम करते समय सांप के डंसने से युवक की मौत

विक्रम सिंह @काछोला

काछोला थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव में सोमवार सुबह खेत पर कृषि कार्य कर रहे युवक की सांप के डंसने से मौत हो गई
जानकारी के अनुसार पदमपुरा निवासी प्रभुलाल पिता खेमराज रेबारी सुबह खेत में फसल काट रहा था 

इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। स्थिति बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रभुलाल को मृत घोषित कर दिया
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची

थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया  इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button