BHILWARA

तरुण बोले- बिहार में हार का ट्रायल कर रहे राहुल-गांधी:BJP राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- अशोक गहलोत को अपनी पार्टी का समय याद करना चाहिए


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा- बिहार विधानसभा चुनाव में हार का राहुल गांधी ट्रायल कर रहे हैं। जब हार होगी तो प्रेस कान्फ्रेंस करके कौनसा बहाना बनाना है, हार का ठीकरा किस पर फोड़ना है, इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। बिहार की जनता इंडिया गठबंधन को वोट नहीं अब सजा देगी।



अशोक गहलोत के वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री योग्य बताने के सवाल पर चुघ ने कहा- अशोक गहलोत को अपनी पार्टी का समय याद करना चाहिए, जब उनके उपमुख्यमंत्री उनके बारे में और पार्टी की गतिविधियों के बारे में क्या सर्टिफिकेट बांटते थे।

अजमेर में गुरुवार को आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह कहा।

बिहार में हार के बाद बहाना बनाने की प्लानिंग कर रहे राहुल गांधी
भाजपा कार्यालय में अजमेर संभाग के नेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वंदे मातरम् के तहत होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे।



राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा- बीजेपी 365 दिन काम करने वाला दल है। वंदे मातरम् के जो कार्यक्रम हर जिले में हो रहे, इसे लेकर आज यह बैठक आयोजित की गई। 26 नवंबर तक यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।

SIR पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल पर तरुण चुघ ने कहा- राहुल गांधी बिहार की हार का ट्रायल कर रहे हैं। राहुल गांधी प्रेस कान्फ्रेंस करके 14 नवंबर को हार का कौन सा बहाना बनाना है, ठीकरा किसके ऊपर फोड़ना है इसकी प्लानिंग कर रहे हैं।

गहलोत के बयान पर साधा निशाना

गहलोत द्वारा वसुंधरा को मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य बताने के सवाल पर तरुण चुघ ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी मजबूती से आगे बढ़ रही है। विधायकों ने अपना नेता भजनलाल शर्मा को चुना है। वे चुने हुए नेता हैं।



चुघ ने कहा- अशोक गहलोत अपनी पार्टी समेटिए। आपकी पार्टी का समय याद कीजिए, जब उपमुख्यमंत्री आपके बारे में और पार्टी की गतिविधियों के बारे में क्या सर्टिफिकेट बांटते थे। अशोक गहलोत का पूरा समय राजस्थान के विकास के बजाय आंतरिक कलह से निपटने के लिए लगता था। हर अखबार में रोज चलता था, कांग्रेस पार्टी में दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।

अर्बन जिहादी मॉडल को सुरक्षा एजेंसियों ने निष्फल किया

तरुण चुघ ने कहा- लगभग 2800 किलो विस्फोटक पदार्थ और अर्बन जिहादी मॉडल को निष्फल करने का काम देश की सुरक्षा एजेंसियों ने किया है। हमें गर्व है कि कितना बड़ा षड्यंत्र हमारे देश की एजेंसियों ने निष्फल किया है। इसके लिए उन्हें सैल्यूट करता हूं। निश्चित रूप से षड्यंत्र के पीछे कोई भी हो, वह बख्शा नहीं जाएगा और कठोर सजा मिलेगी।

बिहार की जनता इंडिया गठबंधन को वोट नहीं सजा देगी

कांग्रेस द्वारा बिहार जीत के सवाल पर तरुण चुघ ने कहा- कांग्रेस पार्टी बिहार चुनाव के परिणाम में डबल डिजिट भी नहीं आ पाएगी। पांचवें नंबर पर कांग्रेस पार्टी आएगी। बिहार की जनता ने तय किया है कि इंडी गठबंधन को वोट नहीं सजा देनी है। क्योंकि इंडिया गठबंधन जंगल राज, दादागिरी, रंगदारी बिहार में वापस लाना चाहते हैं। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व को आशीर्वाद दे रही है। भारी मतों से बड़े अंतर के साथ बीजेपी जीतेगी। जंगल राज और दादागिरी हारेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button