BHILWARA

सप्तमी बंधेज उद्यापन पर निकली भव्य कलश व निशान यात्रा, गुरुवार को  पूर्णाहुति एवं प्रसादी कार्यक्रम

सप्तमी बंधेज उद्यापन पर निकली भव्य कलश व निशान यात्रा, गुरुवार को  पूर्णाहुति एवं प्रसादी कार्यक्रम

शक्करगढ़

क्षेत्र के ग्राम हर्षलों की झुपड़ीयां  स्थित श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्तमी बंधेज उद्यापन कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य कलश यात्रा एवं निशान (बिन्दोरी) यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भगवान देवनारायण की प्रतिमा के साथ दलपुरा देवनारायण मंदिर के पुजारी रामगोपाल गुर्जर एवं बरोदा के पुजारी प्रभुलाल चौहान को सुसज्जित रथ में विराजमान कर बिन्दोरी निकाली गई। यात्रा पूरे गांव में भक्ति एवं श्रद्धा के माहौल के साथ निकली, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती नजर आईं।


कार्यक्रम में जगरूप गुर्जर, मूलचंद गुर्जर, रतिराम गुर्जर, रामराज गुर्जर, बनवारी गुर्जर, आशाराम गुर्जर, सांवरिया गुर्जर, पप्पूलाल गुर्जर सहित समिति से जुड़े अनेक सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अनुसार गुरुवार को प्रातः हवन पूर्णाहुति एवं दोपहर बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मालासरी (आसींद) के महंत हेमराज पोशवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button