BHILWARA

पैरा ओलंपिक खिलाड़ी तानिया मीणा का राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयन, बिजोलिया में खुशी की लहर


बिजोलिया।
विक्रमपुरा की पैरा ओलंपिक खिलाड़ी तानिया मीणा ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राजस्थान सरकार की विशेष योग्यजन राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत तानिया मीणा का चयन राज्य स्तर पर सम्मान के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न केवल विक्रमपुरा, बल्कि पूरे बिजोलिया ब्लॉक के लिए गौरव का विषय बनी हुई है।



राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक में जिले से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद तानिया मीणा को विशेष योग्यजन एवं विशेष योग्यजन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

एसीबीओ कन्हैयालाल शर्मा ने तानिया के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान तानिया के कठिन परिश्रम, प्रतिभा और संघर्षशीलता का परिणाम है। विद्यालय और क्षेत्र के शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने भी तानिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बुधवार को एसीबीओ स्वयं तानिया के साथ जयपुर में ये सम्मान प्राप्त करेंगे ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button