पत्नी ने मूसली-सिलबट्टे से फोड़ा पति का सिर, मौत:बिना रुके ताबड़तोड़ वार किए, झगड़ा करने से थी परेशान

BHILWARA
Spread the love


जयपुर में एक पत्नी के अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मूसली व पत्थर से पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। नशे की हालत में पति के आए दिन झगड़ा करने से वह परेशान थी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

SHO (प्रताप नगर) राजेन्द्र शर्मा ने बताया- प्रताप नगर के सेक्टर-19 निवासी गौरव कुमार सिंघल (40) की हत्या की है। करीब 4 साल पहले उसने उत्तर प्रदेश की रहने वाली सोनी प्रजापत से शादी की थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी दोनों यहां रह रहे थे।


शराब पीने का आदी पति गौरव कुमार सिंघल टेक्नीशियन का काम करता था। घटनाक्रम के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे नशे की हालत में गौरव घर लौटा। घर पहुंचते ही पत्नी से गाली-गलौच कर झगड़ा करने लगा।

पत्नी ने ही हॉस्पिटल पहुंचाया

कहासुनी के बाद पत्नी सोनी प्रजापत से मारपीट करने लगा। आए दिन झगड़े व मारपीट से परेशान सोनी प्रजापत ने कमरे में रखी स्टील की मूसली और सिलबट्टे के पत्थर से गौरव के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने पर वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

पत्नी सोनी प्रजापत ने ही आस-पड़ोसियों की मदद से उसे जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने हत्या के मामले मे पत्नी सोनी को राउंडअप किया। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं।