BHILWARA

गणतंत्र दिवस समारोह में भीलवाड़ा फोकस के पत्रकारों का सम्मान, 77वां समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए फोकस संवाददाताओं को मिला सम्मान




बिजोलिया ( रमेश गुर्जर  )

उपखण्ड स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 प्रतिभावान व्यक्तियों के साथ-साथ भीलवाड़ा फोकस के पत्रकारों के सम्मान को विशेष रूप से सराहा गया।


[metaslider id=”6401″]


इस अवसर पर प्रेस ट्रस्ट सदस्य व भीलवाड़ा फोकस संवाददाता रमेश गुर्जर तथा नरेश धाकड़ को निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।



समारोह की शुरुआत पुलिस, होमगार्ड एवं स्कूली दलों की अनुशासित परेड से हुई। परेड दलों ने मंचासीन अतिथियों को सलामी दी, जिसने कार्यक्रम को राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत कर दिया।



समारोह के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने की।

अपने उद्बोधन में विधायक खंडेलवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान और अनुशासन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हुए देश को गौरवान्वित करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

[metaslider id=”6448″]



समारोह में शिक्षा, खेल, पुलिस, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, कला व साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 चयनित प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में तहसीलदार ललित डीडवानिया, अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल, विकास अधिकारी अशेष शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम यादव, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय धाकड़, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी , पूर्व पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा , मनोज सनाढय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें पूरा वातावरण देशभक्ति के जयघोषों से गूंज उठा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!