BHILWARA

*जिले के 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बनेगें आयुष्मान आदर्श ग्राम 18 मानक तय करने पर मिलेंगें 11 लाख रूपये*


भीलवाडा, 27 जनवरी। प्रदेश में जनसामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और गांव को स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत् प्रथम चरण में जिले की 05 ग्राम पंचायतो शिवरति, होडा, बनका खेडा, मनोहरपुरा एवं खेजडी का चयन किया गया।

[metaslider id=”6448″]



आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की पहली जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) के निर्देशन में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में योजना से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया और सभी अधिकारीयों को बैठक के तहत् आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी ।

[metaslider id=”6401″]


डॉ. महाराज सिंह उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग ने बताया की राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 18 स्वास्थ्य सूचकाकों/मानको पर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने पर चिह्नित ग्रांम पंचायत को 11 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।



डॉ. हिम्मत धाकड़ ने बताया की इस योजना का मुख्य उद्देश्य चिह्नित ग्रांम पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के उपर होने वाले खर्चे को न्यूनतम करना एवं पारम्परिक चिकित्सा को बढावा देना है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button