BHILWARA

पिकअप व बाइक में टक्कर, बाइक चालक घायल ; पिकअप ने बाइक को 50 फीट तक घसीटा


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव के मुख्य चौराहे पर आज बुधवार दोपहर को उसे समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आपस में टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइक पिकअप के नीचे फंस गई, इसमें बाइक चालक घायल हो गया,

घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस‌‌ मौके पर पहुंची । कांस्टेबल श्रवण कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर बनकाखेड़ा चौराया पर भीलवाड़ा से सवाईपुर की तरफ जा रही पिकअप की कंवलियास की तरह से आई बाइक की सामने से जोरदार टक्कर हो गई,

टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइक पिकअप के नीचे फंस गई और पिकअप बाइक को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए‌ ले गई, टक्कर लगने पर बाइक चालक उछलकर दूर जा गिरा, जिससे चालक घायल हो गया, घायल को सवाईपुर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, वहीं सूचना पर पहुंची सवाईपुर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप के नीचे फसी बाइक को निकाल कर दोनों वाहनों को चौकी पर खड़ा किया । वही दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button