BHILWARA

सवाईपुर में श्री मद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, हरी बोल प्रभात फेरी कल


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा एवं हरिबोल प्रभात फेरी महोत्सव के सातवें दिन बुधवार को भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई, कल गुरुवार को हरि‌ बोल प्रभात फेरी का आयोजन होगा, जो चारभुजानाथ मंदिर से प्रातः 8:00 प्रारंभ होगी । आयोजक कर्ता जगदीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा की शुरुआत हुई, सातवें दिन बुधवार दोपहर 12 बजे गणपति वंदना के साथ श्री मद् भागवत कथा प्रारंभ हुई, जिसमें भगवान कृष्ण और रुक्मणी सहित भगवान की आठ रानियो के बारे में बताया, इसके साथ ही अन्य कई सवाद का पाठ किया । इस भक्तिमय भजनों पर पुरा पांडाल झूम उठा ।

अतः सायं 4:15 बजे भागवत भगवान की महा आरती के साथ श्री मद् भागवत कथा की पूर्णाहुति हुई । इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरण किया‌ ।  इसके बाद पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां लगाई । कथा को सुनने सवाईपुर सहित चितौड़गढ़, कपासन, सोनियाणा, ढ़ेलाणा, आकोला, डसाणिया का खेड़ा, बनकाखेड़ा, चावंडिया, कंवलियास, सालरिया, अड़सिपुरा, कालिरडिया आदि कई गांवों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचे । कथा वाचक कमलेश सिरोठा भीलवाड़ा के मुखारविंद से श्री मद् भागवत कथा का वाचन किया । वही कल गुरुवार को प्रातः 8 बजे से हरि बोल प्रभात फेरी प्रारंभ होगी ।।

Related Articles

Back to top button