BHILWARA

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में बन का खेड़ा ग्राम पंचायत का चयन आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना को लेकर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद ने ली समीक्षा बैठक

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर ( आयुष) को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत चयन हुआ ।   उप आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश वैष्णव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों और जीवनशैली को आमजन का अभिन्न हिस्सा बनाना है । उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के संबंध में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निरोगी रहने, रोगों की रोकथाम करने और प्रकृति आधारित उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और ऊर्जा से भरपूर जीवन जी सके ।

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर ( आयुष ) बनकाखेड़ा के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के पहले  पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए स्वास्थ्य में सुधार करके ग्रामीण क्षेत्र में आमजन का आहार विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, प्रकृति परीक्षण आदि 18 प्रकार का स्वास्थ्य सूचकांकों के माध्यम से समाज को निरोगी बनाना है । 18 सूचकांकों पर शत प्रतिशत प्राप्ति पर 11 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । इस योजना को सफल बनाने में चिकित्सा, शिक्षा, पंचायती राज, सांख्यिकी, सूचना जनसंपर्क, वन महिला एवं बाल विकास की सहभागीदारी रहेगी । इस चयन पर संपूर्ण ग्राम पंचायत को बहुत बहुत बधाई ।।

प्रत्येक जिले की पांच-पांच ग्राम पंचायतों का चयन

आयुर्वेद विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार के अनुसार आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के पहले चरण में प्रत्येक जिले की 5 ग्राम पंचायतों का चुनाव किया गया हैं, इन पंचायतों में 18 स्वास्थ्य सूचकांकों पर काम किया जायेगा और इन सूचकांकों की पूर्ण पालना वाली ग्राम पंचायतों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button