BHILWARA

अध्यापिका से SDM तक का सफर: ब्यावर की सुमन कंवर राठौड़ ने RAS परीक्षा में लहराया परचम

भीलवाड़ा। मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अगर लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए जाएं, तो सफलता कदम चूमती है। इसका ताजा उदाहरण पेश किया है ब्यावर जिले की मूल निवासी सुमन कंवर राठौड़ ने। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS परीक्षा-2023 के परिणामों के आधार पर जारी हुई नवीनतम नियुक्ति सूची में सुमन कंवर राठौड़ का चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में हुआ है।
शिक्षण कार्य के साथ जारी रखी तैयारी
सुमन कंवर राठौड़ वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र के पड़ासोली गांव स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। एक शिक्षक की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने के अपने सपने को जीवित रखा और निरंतर तैयारी करती रहीं। उनकी इस उपलब्धि से पीईईओ पडासोली शिव दर्शन सिंह खींची सहित शिक्षा विभाग और उनके पैतृक जिले ब्यावर में खुशी की लहर है। पिता शिवरतन सिंह राठौड़ माता राज कंवर है।
नियुक्ति आदेश जारी
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश (क्रमांक: प. 1(5) कार्मिक / क-4/2026) के अनुसार, सुमन कंवर राठौड़ को राजस्थान प्रशासनिक सेवा नियम, 1954 के प्रावधानों के तहत परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी (Probationer Trainee) के रूप में नियुक्त किया गया है।
अगला पड़ाव: HCM RIPA में प्रशिक्षण
आदेश के अनुसार, उन्हें अब जयपुर स्थित हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) में फाउंडेशन कोर्स के लिए रिपोर्ट करना होगा। दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि के दौरान वे प्रशासन की बारीकियों को सीखेंगी, जिसके बाद उन्हें SDM जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देने का अवसर मिलेगा।
“सुमन कंवर की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी एक मिसाल है कि कार्य की व्यस्तता के बीच भी उच्च मुकाम हासिल किया जा सकता है।”

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button