बालिका विद्यालय आगूंचा में मनाया गया कक्षा 12 का आशीर्वाद समारोह

भीलवाड़ा फोकस (गोपाल उचेनिया) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आगूंचा में कक्षा 12 में अध्यनरत 39 छात्राओं का आशीर्वाद समारोह मनाया गया | भामाशाह पप्पू लाल वैष्णव द्वारा छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामाशाह पप्पू लाल वैष्णव,पीईईओ कैलाश चंद्र आमेटा, पवन शास्त्री, ओमप्रकाश जोशी, कैलाश नागला, सत्यनारायण वैष्णव, गोपाल उच्चेनिया,रेखा देवी, पवन पालड़िया, प्रधानाचार्य इंदिरा जैन और स्थानीय स्टाफ मौजूद रहा
[metaslider id=”6401″]


| मुख्य वक्ता पवन शास्त्री ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी |कैलाश चंद्र आमेटा ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया | प्रधानाचार्य इंदिरा जैन ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित जानकारी दी और कठिन मेहनत करने के लिए कहा |
[metaslider id=”6448″]
कार्यक्रम में वर्षपर्यंत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया | कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर टेलर तथा अफसाना बानू ने किया |



