BHILWARA

विधायक मीणा ने पारोली क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास एव लोकार्पण किया


भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी

जहाजपुर,रविवार को जहाजपुर विधायक एवं एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने पारोली में रेगर समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए,यह सामुदायिक भवन सामाजिक धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन का केंद्र बनकर समाज की एकता संगठन को और अधिक सशक्त करेगा,

[metaslider id=”6448″]

इसी प्रकार धनवाड़ा में सामुदायिक भवन एवं बाउंड्री निर्माण कार्य का लोकार्पण किया साथ ही ग्राम फतेहपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले भवन के लोकार्पण एवं अन्य कार्य का शिलान्यास किया,इसी प्रकार ग्राम मीरानगर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं सीसी सडक निर्माण,ट्यूबवेल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए

वही पारोली क्षेत्र के अन्य गांवो में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया,विधायक मीणा ने क्षेत्रवासियों को जन उपयोगी कार्यो की सौगात समर्पित की,इसअवसर पर जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button