कर्नल बैंसला के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े युवा पीढ़ी – शिवकुमार गुर्जर

BHILWARA
Spread the love



कर्नल बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

काछोला 31 मार्च 2026

मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजगढ़ के बागथला पितास बन्नी का देवनारायण मंदिर परिसर में गुर्जर समाज द्वारा समाज सुधारक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शिवकुमार गुर्जर ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की शिक्षाओं अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी लिखी मां, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर गुर्जर महासभा तहसील अध्यक्ष शिवकुमार गुर्जर, पूर्व सरपंच लादूलाल गुर्जर, सीआर प्रतिनिधि भेरूलाल गुर्जर, सरपंच प्रत्याशी रतनलाल गुर्जर, वार्डपंच भेरूलाल गुर्जर, रावता भोपाजी, बागमल गुर्जर, कृषि पर्यवेक्षक किशन गुर्जर, शैतानलाल गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, सांवरमल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, धर्मराज गुर्जर, रणजीत गुर्जर, कालू गुर्जर, अनिल गुर्जर, नन्दलाल गुर्जर सहित समाज जन उपस्थित रहे।