बड़लियास (रोशन वैष्णव)
जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पहले प्रकरण में थाना बीगोद पुलिस ने प्रकरण संख्या 75/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश चंद्र मेहर पिता प्यार चंद मेहर, उम्र 43 वर्ष, निवासी मड़ावदा थाना बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
वहीं दूसरे प्रकरण में थाना बड़लियास पुलिस ने प्रकरण संख्या 107/2026 में बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 117(2) एवं 110 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवान पिता मथरा बेरवा, उम्र 31 वर्ष, निवासी चांदगढ़ थाना बड़लियास जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
