जसवंत पारीक आकोला।
आकोला एवं क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर गुरुवार को आकोला कस्बा पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

इस दौरान ग्रामीणों एवं कस्बावासियों ने भगवान भेरूनाथ के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की प्रार्थना की।पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, किसानों की अच्छी फसल और जनकल्याण की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, व्यापारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेऔर लोगों ने एकजुट होकर इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।
