राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 23 मई कल आएंगे हरि शेवा उदासीन आश्रम

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा 22 मई।
वासुदेव देवनानी शनिवार 23 मई को अल्प प्रवास पर भीलवाड़ा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आश्रम सूत्रों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष देवनानी दोपहर 2 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे। यहां वे आश्रम में चल रहे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए यज्ञशाला की परिक्रमा करेंगे तथा श्रद्धालुओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान वे महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज की कुशलक्षेम भी पूछेंगे।
जानकारी के अनुसार अल्प प्रवास के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष देवनानी सीधे चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। आश्रम परिसर में उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।