59 किलोग्राम वर्ग में तीसरे स्थान पर रहीं, केसरी नंदन व्यायामशाला का बढ़ाया गौरव
भीलवाड़ा। हरियाणा के मधुबन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भीलवाड़ा की महिला पहलवान मनीषा माली ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर के पुलिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
केसरी नंदन व्यायामशाला के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि मनीषा ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। मनीषा भारतीय सेना में कार्यरत हैं और नियमित रूप से कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं।
मनीषा की इस उपलब्धि पर केसरी नंदन व्यायामशाला के संरक्षक राधेश्याम बाहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, सचिव अरुण शर्मा, धर्मेंद्र पारीक, रतनलाल जाट, कोषाध्यक्ष महेश पांडे, छोटूलाल माली, भेरू पटेल, रतनलाल गुर्जर, पीयूष शर्मा, विष्णु नकवाल, सुनील शर्मा, शंकरलाल जाट सहित सह प्रशिक्षक नवीन मारू व मुकेश जाट ने बधाई दी। उन्होंने मनीषा के साथ प्रशिक्षक जगदीश जाट के प्रयासों की भी सराहना की।
