BHILWARA

सेवा पखवाड़े में जनकल्याण की गूंजविधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण,


कहा- “हर गांव बनेगा समृद्ध, हर घर पहुंचेगा सरकार का लाभ”
शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में चल रहे “सेवा पखवाड़े” के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत कनेछन कला (पंचायत समिति शाहपुरा) में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शिविर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस सेवा शिविर में जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया। विधायक डॉ. बैरवा ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार गांव-गांव तक विकास की किरणें पहुंचा रही है।


उन्होंने कहा कि “सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। आज राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी गरीब, किसान, महिला, युवा या बुजुर्ग तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचे।”
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. बैरवा ने कनेछन कला बजरंगपुरा बैरवा बस्ती में निर्मित विश्रांति गृह का लोकार्पण किया, जिस पर ₹5 लाख की लागत आई है। इसके साथ ही कनेछन कला आजाद नगर बैरवा बस्ती में भी ₹5 लाख की लागत से बने एक अन्य विश्रांति गृह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इन विश्रांति गृहों से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है, और “सेवा पखवाड़े” के माध्यम से हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तक एक भी गरीब व्यक्ति भूखा है या किसी युवा के पास रोजगार नहीं है, तब तक हमारा कर्तव्य पूरा नहीं होता। राज्य सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए समर्पित है और मैं स्वयं आपके साथ खड़ा हूं।”
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए विधायक ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री निरूशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित कई योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित में समर्पित है और हर वर्ग को योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “गांवों का समग्र विकास ही मेरा संकल्प है। जब गांव सशक्त होंगे, तब ही राजस्थान विकसित होगा।”
शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र और किट वितरित किए गए।

ग्रामीणों में यह देखकर उत्साह था कि सरकारी सेवाएं उनके द्वार तक पहुंच रही हैं। विधायक ने शिविर में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि “आप सभी जनसेवक हैं, आपकी मेहनत से ही सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरती हैं।”
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने विधायक डॉ. बैरवा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार किसी विधायक ने योजनाओं की इतनी विस्तार से जानकारी दी और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस पर विधायक ने कहा कि “जनता की सेवा ही मेरा धर्म है। मेरे दरवाजे हर समय जनता के लिए खुले हैं।”
विधायक बैरवा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शाहपुरा क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक कार्यों को गति दी गई है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य आरंभ होंगे ताकि किसी गांव को पिछड़ापन महसूस न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें और जनसुनवाई में पारदर्शिता रखें।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि धर्मराज चाड़ा, भाजपा फुलिया मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, राहुल बोहरा, सरपंच प्रतिनिधि छोटू गुर्जर, रामजस गुर्जर, विकास शर्मा, आत्माराम खारोल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!