पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, कविता, गीत एवं भाषण से विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
असलम रंगरेज, काछोला
काछोला। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय काछोला में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया स्वर्णकार एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री से संबंधित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने कविता, गीत एवं भाषण सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा शास्त्री जी के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संदेशों को विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य सोनिया स्वर्णकार ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अध्यापक मनफूल सिंह चौधरी, कैलाश चन्द्र रेगर, भागचंद वैष्णव एवं राजेन्द्र कुमार आचार्य सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय काछोला में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह के दौरान उपस्थित प्रधानाचार्य सोनिया स्वर्णकार, शिक्षक एवं विद्यार्थी।
