पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

BHILWARA
Spread the love


कस्बे के सामाजिक संगठन युवा शक्ति क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर रीडर गोपेश शर्मा, गोपाल पाराशर, नरेश धाकड़, सुनीता नायक, एडवोकेट कपिल धाकड़, सुनील जोशी, नरेश सिंह तंवर, सुनील स्वर्णकार, गौरव शर्मा, मनीष धाकड़, दीपक मीणा एवं मनोज यादव मौजूद रहे।