सोमवती अमावस्या पर तिलस्वां महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया(नरेश धाकड)क्षेत्र स्थित तिलस्वां महादेव मंदिर में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जलाभिषेक कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।



इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सचिव मांगीलाल धाकड़ ने विधि-विधान से भगवान महादेव का अभिषेक एवं हवन-पूजन संपन्न कराया। उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी सौहार्द बना रहे, इसके लिए विशेष प्रार्थना की। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।


तिलस्वां महादेव मंदिर में सोमवती अमावस्या पर अभिषेक एवं हवन करते मंदिर समिति सचिव मांगीलाल धाकड़ एवं उपस्थित श्रद्धालु।