BHILWARA

अंता उपचुनाव पर मंत्री किरोड़ी का बयान:कहा – वहां वसुंधरा और उनके बेटे की माइक्रो लेवल तक पकड़, मगर परर्दे के पीछे हमने भी बहुत काम किया


कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल ने अंता उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वहां वसुंधरा जी इतनी बड़ी शख्सियत है, जो राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रही। उनकी और उनके बेटे की वहां गहरी पकड़ हैं। माइक्रो लेवल तक बेहतर मैनेजमेंट है। उन्होंने अपने स्तर पर सब किया है, लेकिन पर्दे के पीछे हमने भी काम किया है।

किरोड़ी मीणा ने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी चुनाव जरूर जीतेंगी। इस बयान को राजनीतिक हलकों में वसुंधरा राजे और किरोड़ी लाल मीणा के बीच तालमेल के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री किरोड़ी मीणा उदयपुर में एक कांफ्रेंस में शामिल होने पहुंचे थे।



नरेश मीणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ जुड़े ही नहीं रहे। वो कुछ भी कहते रहते है। वोट लेने के लिए बकवास बाजी की गई है। उसकी कोई सत्यता नहीं है। वही राजस्थान के कई हिस्सों में प्याज के उचित दाम नहीं मिलने की बात पर मंत्री मीणा ने कहा कि घटते और बढ़ते रहते हैं, प्याज की कोई एमएसपी नहीं होती है। माल ज्यादा होने पर दाम कम हो जाते और माल कम होने पर दाम बढ़ जाते हैं।

उदयपुर में एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक एंटरप्रेन्योरशिप पर नेशनल कांफ्रेंस मंगलवार से उदयपुर में शुरू हुई। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा कांफ्रेंस में उद्वाटन सत्र के मौके पर मौजूद रहे। देशभर से आए एग्रीकल्चर एक्सपर्ट, नीति-निर्माता, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और राज्य स्तरीय प्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे है।


3 दिवसीय कांफ्रेंस में ग्रामीण भारत में कृषि और पशुधन आधारित उद्यमिता को सशक्त बनाना, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण उद्यमों को व्यावसायिक दृष्टिकोण से मजबूत करने पर मंथन हो रहा है। कांफ्रेंस में मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा कि देश के गांवों में रहने वाली महिलाओं की प्रतिभा से बने उत्पाद को कैसे बढ़ाया जाए और कैसे उनके उत्पाद को एक्सपोर्ट किया जाए। इस पर हमारा पूरा फोकस है।

इस मौके पर उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, एसीएस श्रेया गुहा, संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास स्वाति शर्मा, मुख्य वन संरक्षक सुनील छिद्री भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। राजीविका की राज्य मिशन निदेशक नेहा गिरि ने कार्यशाला के उदे्श्य को विस्तार से बताया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!